Saturday, October 31, 2015

'' तप करता वैशाख '' नामक गीत , कवि स्व. श्रीकृष्ण शर्मा के गीत - संग्रह - '' बोल मेरे मौन '' से लिया गया है -









उफ़ , किसने छू दिया ,
कि सूरज आग हुआ ?

छाती फटी धरा की ,
पानी भाप बना ,
तप करता बैशाख ,
लग रहा शाप बना । 

चला शोहदा झौंका ,
काँधे धूल लिये ,
लपटों नन्हा तैंदू ,
हरियल - कच्च हिये । 

माँग रहा है बरगद ,
सबके लिए दुआ । 

उफ़ , किसने छू दिया ,
कि सूरज आग हुआ ?


                            - श्रीकृष्ण शर्मा 

______________________
पुस्तक - '' बोल मेरे मौन ''  ,  पृष्ठ - 57

सुनील कुमार शर्मा  
पुत्र –  स्व. श्रीकृष्ण शर्मा ,
जवाहर नवोदय विद्यालय ,
पचपहाड़ , जिला – झालावाड़ , राजस्थान .
पिन कोड – 326512
फोन नम्बर - 9414771867




No comments:

Post a Comment