Saturday, April 9, 2016

'' वर्षान्त के बिन बरसे बादलों को देख कर '' नामक गीत , कवि श्रीकृष्ण शर्मा के गीत संग्रह - '' फागुन के हस्ताक्षर '' से लिया गया है -








वर्षान्त के बिन बरसे बादलों को देखकर 
---------------------------------------------   

घिरे मेघ कल से , अभी तक न बरसे |


        ये ऐसे निढाल औ ' थके - से पड़े हैं ,
        ज्यों आये हों चल करके लम्बे सफ़र से |
                    
      ये निचिन्त थे , इसलिए सुर्खुरू थे ,
       पड़े साँवले किन्तु अब किस फ़िकर से |

       नहीं बूंद तक गाँठ में स्यात् इनके ,
     दिखावा किये हैं मगर किस कदर से |

     गिरा थाल पूजा का कुंकुम , हरिद्रा ,
     अगरु , धूप , अक्षत - गये सब बिखर - से |   

      ये सूखे हुए रेत पर साँप लहरे ,
      लकीरें बनीं , पर हैं ओझल नज़र से |

     नहीं तृप्ति को दी है आशीष इनने ,
     प्रतीक्षित नयन देखकर ये न हरषे |

घिरे मेघ कल से , अभी तक न बरसे |

                                   - श्रीकृष्ण शर्मा 
-----------------------------------------------------------


पुस्तक - '' फागुन के हस्ताक्षर ''  , पृष्ठ - 40

sksharmakavitaye.blogspot.in
shrikrishnasharma.wordpress.com

सुनील कुमार शर्मा 
पी . जी . टी . ( इतिहास ) 
पुत्र –  स्व. श्री श्रीकृष्ण शर्मा ,
जवाहर नवोदय विद्यालय ,
पचपहाड़ , जिला – झालावाड़ , राजस्थान .
पिन कोड – 326512
फोन नम्बर - 9414771867

5 comments: